Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणावेस्टर्न डिस्टर्ब से हरियाणा में बदला मौसम: दिन के साथ रात...

वेस्टर्न डिस्टर्ब से हरियाणा में बदला मौसम: दिन के साथ रात का भी पारा चढ़ा; आज बादल छाएंगे, हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड – Haryana News


हरियाणा के शहरों में सुबह-शाम हल्की धुंध दिखाई देती है।

प्रदेश में 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन के तापमान में 0.2 डिग्री बढ़ा है। वहीं रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। करनाल के दिन सबसे ठंडे रिक

.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण आज से सूबे के कई जिलों में बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं पहाड़ों की ओर से चलने वाली हवाओं से दिन के पारे में गिरावट देखने को मिल सकती है।

300 से नीचे आया AQI

प्रदेश में एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है। शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदेश के सभी शहरों में 300 से नीचे आ गया। हिसार का एक्यूआई 217 के करीब रहा। यह अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं फरीदाबाद का 190, भिवानी का 186, बहादुरगढ़ का 183, सिरसा का 182, रोहतक का 176, जींद का 168, कुरुक्षेत्र का 164, गुरुग्राम का 163 और मुरथल का 160 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। वहीं दो ऐसे भी हैं, जिनकी हवा सबसे साफ दर्ज की गई। इनमे मंडीखेड़ा और पलवल के नाम शामिल हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि दो दिसंबर यानी आज तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार हैं, इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular