नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मारुति सुजुकी ने अपने लाइनअप में शामिल चार कारों के वैरिएंट वाइस नए दाम की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें वैगन आर, फ्रॉन्क्स, XL6 और अर्टिगा शामिल है। ये कारें अब 14 हजार रुपए तक महंगी हो गई हैं। कंपनी ने मार्च-2025 में अपनी कारों के दामों में अप्रैल से बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
मारुति वैगन आर के सेफ्टी फीचर्स को भी अपडेट कर दिया गया है। कंपनी पहले ही अपनी मारुति ग्रैंड विटारा और इको के दाम बढ़ा चुकी है और दोनों कारों में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं और ग्रैंड विटारा में कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस साल तीसरी बार बढ़ाए दाम कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि, रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने की वजह से यह फैसला किया है। मारुति सुजुकी ने 2025 में अब तक तीसरी बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं।
पहली बढ़ोतरी जनवरी 2025 में हुई थी, जिसमें कंपनी ने 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। दूसरी बार फरवरी 2025 में दाम बढ़ाए गए, जिसमें मॉडल के आधार पर 1% से 4% तक की बढ़ोतरी हुई थी।