Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeपंजाबवैज्ञानिक तकनीकी से घोड़ों का होगा बेहतर प्रदर्शन - Ludhiana News

वैज्ञानिक तकनीकी से घोड़ों का होगा बेहतर प्रदर्शन – Ludhiana News


लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के एक्सटेंशन एजुकेशन विभाग ने पंजाब के हॉर्स ब्रीडर्स की बैठक करवाई गई। वाइस चांसलर डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल के मार्गदर्शन में यह बैठक हुई। इसमें 40 हॉर्स ब्रीडर्स ने भाग लिया और अपने सुझाव

.

इससे ब्रीडिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। किसान समूह बनाकर इसे संगठित किया जाए तो यह राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकता है। डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब के घोड़े देशभर में प्रसिद्ध हैं। राज्य को घोड़ा प्रजनन केंद्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है। डॉ. एस.एस. रंधावा ने घोड़ों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर दिया।

डॉ. अरुण आनंद ने यूनिवर्सिटी में उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ. यशपाल सिंह ने घोड़ों के चयन और प्रजनन मानकों पर विचार रखे। डॉ. प्रभजिंदर सिंह और डॉ. अरुणबीर सिंह ने घोड़ा प्रजनकों की सोसायटी बनाने के विकल्पों पर प्रस्तुति दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular