बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है।
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक बार फिर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हो
.
ममता बनर्जी कह दे की हिंदू पलायन कर जाएं। वहीं, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आए नहीं की बिहार के हिंदुओं को डरा रहे हैं। ऐसे में उन्हें कभी सत्ता नहीं मिलेगी। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रही हिंसा पर गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रक्षक ही भक्षक हो जाए तो क्या कहें
गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं जब रक्षक ही भक्षक हो जाए तो क्या कहें। कहा गया है कि जब माझी ही नाव डुबोए तो फिर कौन बचाए। यह ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के सरकार की मुखिया हैं। उनके लिए केवल मुसलमान ही वोट बैंक नहीं है। उनकी जिम्मेदारी है कि हिंदुओं की भी रक्षा करें। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना दिखा रहा है कि बंगाल से अब हिंदू पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। ममता बनर्जी यह कह दें की क्या बंगाल का हिंदू उनके रहते बंगाल छोड़ दे। यही स्थिति उन्होंने बना दिया है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे देश में यह घटना लोगों को दिल दहलाने वाली घटना है। सरकार के समक्ष यह घटना हो रही है, हिंदू बार-बार सह रहे हैं, हद की सीमा पार हो रही है।
तेजस्वी यादव मन में पुआ न पकाएं
तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में सत्ता में आने पर वक्फ संशोधन विधेयक को खत्म करने की बात कहे जाने पर भी गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और लालू यादव सत्ता में आए ही नहीं, उससे पहले ही बिहार के लोगों को डराने का काम शुरू कर दिए हैं। बिहार के हिंदुओं को डरा रहे हैं।
वह कह रहे हैं कि मैं जब सत्ता में आऊंगा तो बंगाल की तर्ज पर यहां वक्फ बोर्ड को चलने नहीं दूंगा, खत्म कर दूंगा। बंगाल की मुख्यमंत्री हो या तेजस्वी यादव हो, संविधान का कस्टोडियन कौन होता है, सरकार का इसमें सबसे बड़ा दायित्व है। तेजस्वी यादव मन में पुआ न पकाएं। अगर ऐसी धारणा है तो जीवन में कभी जनता मौका नहीं देगी कि आप जनता पर कहर ढ़ाएं।
सरकार में भूमिहीन को पर्चा मिल रहा है
उन्होंने आगे कहा कि यहां नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी की डबल इंजन की सरकार है। इस सरकार में भूमिहीन को पर्चा मिल रहा है। नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का प्रोग्राम है जीविका दीदी को सशक्त करना। बेगूसराय में 4000 करोड़ रूपया बैंकों द्वारा उन्हें सशक्त करने के लिए दिया जा रहा है। जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उनके लिए लोन की व्यवस्था नीतीश कुमार ने की है। जो अंतर्जातीय विवाह कर रहे हैं, उनके प्रोत्साहन के लिए भी व्यवस्था है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि समरस समाज उन्नत विकास की कल्पना लेकर नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी की सरकार चल रही है। कुछ लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, मुंह चप-चपा रहे हैं कि हमारा बेटा कब राजगद्दी पर बैठेगा। जैसे धृतराष्ट्र वाली कहानी थी, लेकिन अब धृतराष्ट्र का जमाना चला गया है। जनता तैयार है नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता देने के लिए।