Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरशबे कद्र पर जामा मस्जिद में रात भर इबादत: हाफिज मोहम्मद...

शबे कद्र पर जामा मस्जिद में रात भर इबादत: हाफिज मोहम्मद फैज ने समझाया रमजान का महत्व – Mauganj News


रमजान की शबे कद्र पर मऊगंज की जामा मस्जिद में उमड़े श्रद्धालु, रात भर हुई इबादत

मऊगंज जिले की मस्जिदों में रमजान की पवित्र रात शबे कद्र का आयोजन हुआ। 27 मार्च बृहस्पतिवार की रात जामा मस्जिद नईगढ़ी में ईशा की नमाज के बाद विशेष इबादत का दौर चला। श्रद्धालुओं ने नफ्ली नमाजें अदा कीं।

.

मऊगंज के काजी मौलाना रफीक मिस्बाही ने शबे कद्र का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह अल्लाह की रहमतों और बरकतों की रात है। इस पाक रात में कुरान नाजिल हुआ था। इसलिए कुरान की तिलावत का विशेष महत्व है। इस रात अल्लाह बंदों की रोजी तय करते हैं।

हाफिज मोहम्मद फैज ने रमजान के आखिरी अशरे का महत्व समझाया। उन्होंने रोजे रखने और जकात देने की अहमियत बताई। गरीब, बेसहारा और यतीम बच्चों की मदद पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में हाफिज शाहनवाज खान, हाफिज सज्जाद खान और मौलाना हाशिम मौजूद रहे। जहां नूरखान और हाजी आफताब खान,हसन खान समेत सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मस्जिद के पेश इमाम गुलशेर खान और सदर कमरुद्दीन खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular