Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारशराब मामले में गिरफ्तार महादलित युवक की मौत: PMCH में इलाज...

शराब मामले में गिरफ्तार महादलित युवक की मौत: PMCH में इलाज के दौरान गई, परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन, दानापुर-गांधी मैदान मार्ग पर की आगजनी – Danapur News


दानापुर में शराब पीने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार महादलित युवक सुनील मांझी की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुनील, गाभताल मुसहरी का रहने वाला था।

.

पुलिस ने 9 जून की शाम को सुनील मांझी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुनील की पत्नी ममता देवी के अनुसार, उनके पति मिर्गी के मरीज थे। जेल भेजने के दौरान वह थाने के गेट पर बेहोश हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

ममता देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से चार को पैसे लेकर छोड़ दिया गया, जबकि सुनील और उनके भाई घमंडी मांझी को जेल भेज दिया गया।

आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस।

इलाज के दौरान गई जान

उपकारा अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 10 जून को दोनों भाइयों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल लाया गया था। सुनील की तबीयत बिगड़ने पर पहले उपकारा के चिकित्सक ने इलाज किया। फिर उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 जून की शाम को स्थिति गंभीर होने पर PMCH रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दानापुर-गांधी मैदान मार्ग पर की आगजनी

मौत की खबर मिलते ही रविवार सुबह परिजनों ने उपकारा गेट पर प्रदर्शन किया। उपकारा प्रशासन ने इसे थाने का मामला बताया। इस पर परिजन थाने पहुंचे और दो घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी की। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने दानापुर गांधी मैदान मुख्य सड़क पर आगजनी भी की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular