Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशशहडोल में दोपहर तक जिलेभर में तेज बारिश: किसान बोले- हम...

शहडोल में दोपहर तक जिलेभर में तेज बारिश: किसान बोले- हम पानी गिरने का इंतजार कर रहे थे, अब बोवनी करेंगे – Shahdol News


पानी गिरने से शहर के मौसम में ठंडक आ गई।

शहडोल में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर तक पूरे जिले में बारिश हुई। स्थानीय मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह मौसमी बदलाव का संकेत है।

.

शहडोल के कृषि विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से बारिश नहीं होने से बोवनी में किसानों को देरी हो रही थी। लेकिन खेतों को पानी मिलने से किसान समय पर बोवनी कर सकेंगे।

किसान खेतों की ओर लौट रहे

क्षेत्र के किसान रामू सिंगरौलिया ने कहा कि वे बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों की गर्मी से खेत सूखे पड़े थे। बारिश के बाद किसान खेतों की ओर लौट रहे हैं।

तेज बारिश से पानी सड़क पर भर गया।

पानी गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

स्थानीय निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि बारिश से गर्मी से छुटकारा मिला है। अब लोग बाहर निकलकर अपना काम कर सकते हैं। बीते कुछ हफ्तों से चल रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular