Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeझारखंडशहरवासियों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि: रूसी मोदी सेंटर फॉर...

शहरवासियों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि: रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में सभा आयोजित, कहा – हमने महान व्यक्तित्व खो दिया – Jamshedpur (East Singhbhum) News


शहरवासियों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

शहरवासियों ने टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टाटा स्टील द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहर के वरीय अधिकारी और नागरिक एकत्रित हुए। इस अवसर पर टाटा स

.

महान व्यक्तित्व को खो दिया

वीपी-सीएस चाणक्य चौधरी ने इस मौके पर कहा कि आज हमने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने रतन टाटा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा ने कंपनी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहे।

जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघूनाथ पांडेय ने भी रतन टाटा के साथ बिताए पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि कई बैठकों में रतन टाटा के साथ भाग लेने का मौका मिला, और उनकी खासियत थी कि वे सभी कर्मचारियों को उनके नाम से जानते थे, चाहे कितने भी वर्षों के बाद मुलाकात हो। इसी प्रकार, टुन्नू चौधरी ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि हर साल 3 मार्च को रतन टाटा यूनियन कार्यालय आते थे और शिकायतकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जवाब देते थे। उनकी सादगी और विनम्रता सभी के लिए प्रेरणादायक थी।

आखिरी बार 2021 में आए थे रतन टाटा जमशेदपुर

रतन टाटा आखिरी बार 2021 में जमशेदपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने 3 मार्च के कार्यक्रम का उद्घाटन किया और जमशेदपुर को नवल टाटा हॉकी एकैडमी के रूप में पहली हॉकी अकादमी भेंट की। उन्होंने दो दिनों तक शहर में रहकर अपने पुराने दिनों को फिर से जीवंत किया। तबीयत बिगड़ने के बाद वे इसके बाद शहर नहीं आ सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular