शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। वार्ड क्रमांक-15 में कपिल धाकड़ के खेत में यह घटना हुई।
.
सोनेराम धाकड़ थ्रेसर चलाने के लिए खेत में आया था। वह जैसे ही थ्रेसर के पास पहुंचा, सीताराम धाकड़ की प्याज की फसल में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के गुर्राने और झपटने से सोनेराम गिर गया। हालांकि, वह तेंदुए के पंजों से बच गया।
लाठियां लेकर शोर मचाया खेत में मौजूद अन्य लोगों ने लाठियां लेकर शोर मचाया। इससे तेंदुआ डरकर भाग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ बाद में धाकड़ मोहल्ला और ग्रीन व्यू होटल के आसपास भी देखा गया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।