शाजापुर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को 38वां प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया। पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।
.
यज्ञ में सर्वप्रथम देव पूजन हुआ। इसके बाद युद्ध में भारतीय सेना के मनोबल और आत्मबल की वृद्धि के लिए विशिष्ट मंत्रों से आहुतियां दी गईं। युद्ध में शहीद हुए बलिदानियों की आत्म शांति और उनके परिवार को शक्ति-सामर्थ्य की प्रार्थना के साथ महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में शाजापुर नगर के गायत्री परिजन, भक्तगण और श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालु अपने घरों से भोग बनाकर लाए। भारतीय संस्कृति के अनुरूप भोग की वैज्ञानिक और दार्शनिक विवेचना की गई। सभी ने आतंकवाद की समाप्ति के लिए भी प्रार्थना की।
