शाजापुर शहर में बुधवार सुबह 11 बजे एक आवारा सांड ने लोगों में दहशत फैला दी। धोबी चौराहे के स्टेशन रोड पर सांड अचानक आक्रामक हो गया। उसने राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले मे 4 से 5 लोग को मामूली चोट आई हैं।
.
आसपास के युवाओं ने साहस दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद सांड को काबू में किया। घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सालय के डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांड को इंजेक्शन देकर शांत किया।
नगर पालिका की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने सांड को अपनी हिरासत में ले लिया। शहर के बाजारों में आवारा मवेशियों की समस्या गंभीर बनी हुई है। इससे पहले भी कई बार लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं।
