Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeराज्य-शहरशाजापुर में कथित पत्रकार से मारपीट, तीन गिरफ्तार: इधर, कपिल धारा...

शाजापुर में कथित पत्रकार से मारपीट, तीन गिरफ्तार: इधर, कपिल धारा योजना में घोटले पर तीन लोगों पर केस – shajapur (MP) News



शाजापुर में एक कथित पत्रकार पर समाचार कवरेज को लेकर हमला किया गया। पत्रकार मुकेश राठौर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

घटना उस समय हुई जब राठौर आरोपी के घर के पास से गुजर रहे थे। इकबाल खान ने उन्हें रोका और उनके बेटे की खबर छापने का विरोध किया। इससे पहले कि पत्रकार कुछ समझ पाते, इकबाल खान, उनके बेटे अफजल और अल्फेज तथा इकबाल की पत्नी ने उन पर हमला कर दिया।

यह मामला कुछ दिन पहले एक युवक-युवती के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने से जुड़ा है। इस घटना का कवरेज राठौर ने किया था।

घटना की सूचना मिलते ही शहर के पत्रकार संगठन और हिंदू संगठन के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विधायक अरुण भीमावद ने अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

शाजापुर में पुराने कुएं को नया बताकर सरकारी राशि हड़पी, तीन के खिलाफ केस दर्ज

शाजापुर में कपिल धारा योजना के तहत सरकारी राशि के गबन का मामला सामने आया है। लोकायुक्त कार्यालय में की गई शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है।

मामला ग्राम पंचायत लसूल्डिया जगमाल का है। 2019 में जितेंद्र (पिता रामचंद्र) ने अपने खेत पर कुएं के निर्माण के लिए कपिल धारा योजना के तहत आवेदन किया था। उन्होंने भूमि सर्वे क्रमांक-757 पर कुआं बनाने के लिए 2.10 लाख रुपए प्राप्त किए।

जांच में पाया गया कि जितेंद्र ने स्वीकृत भूमि पर कुआं नहीं बनाया। इसके बजाय उन्होंने भूमि सर्वे क्रमांक-755 पर पहले से बने पैतृक कुएं को नया निर्माण बताकर सरकारी राशि हड़प ली। इस षड्यंत्र में ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव भगवान सिंह गुर्जर और रोजगार सहायक राहुल शर्मा भी शामिल थे।

गोपाल (पिता रणजीत सिंह) की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने निरीक्षक दीपक सेजवार को जांच सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जितेंद्र, भगवान सिंह गुर्जर और राहुल शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular