Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशशाजापुर में लुढ़का रात का पारा: बढ़ी ठिठुरन; सर्द हवाओं ने...

शाजापुर में लुढ़का रात का पारा: बढ़ी ठिठुरन; सर्द हवाओं ने भी बढ़ाया अपना दायरा, नगरवासी गर्म कपड़ों का ले रहे सहारा – shajapur (MP) News



सुबह छाए कोहरे के कारण विजिबिलिटी रही कम।

शाजापुर शहर की फिजा अब सर्द होने लगी है। हालात ये हैं कि गर्म कपड़ों के सहारे दिन गुजारने को मजबूर हैं।

.

हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। जिससे अभी भी दिन में लोगों के पसीने छूट रहे हैं, लेकिन रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच चुका है। जिससे हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। सूरज ढलते ही लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मौसम लगातार सर्द हो रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान तो 34.6 दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसमें और कमी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगे भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है जिसमें परिवर्तन की खास संभावना नहीं है।

धुंध और सर्द हवाओं ने बदली लोगों की दिनचर्या

सुबह-सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की धुंध का भी सामना करना पड़ रहा है। तो दिन में सूरज निकलने के बाद लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान करने लगी हैं। इसकी चलते लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है।

शहर में सजने लगी गर्म कपड़ों की दुकानें

मौसम परिवर्तन का असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। शहर के बाजारों में मौसम परिवर्तन के अनुसार गर्म कपड़ों की दुकानें भी सजने लगी हैं। जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular