बाणगंगा पुलिस ने 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर विकास चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। नौकरी करने के दौरान महिला की पहचान विकास से हुई थी। विकास ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का बोला तो वह उसके प्राइवेट फोटो-वीडिय
.
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार थे। वह नौकरी करके घर का खर्च चलाती थी। 2023 में नौकरी के दौरान उसकी पहचान विकास चौहान से हुई। विकास ने उसे कॉल सेंटर पर काम दिया। कुछ समय बाद वह कहने लगा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बना लिए।
जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने का बोला तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।