Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशशादी कराने के बहाने बुलाकर लूटने वाले दंपती गिरफ्तार: सिंगरौली में...

शादी कराने के बहाने बुलाकर लूटने वाले दंपती गिरफ्तार: सिंगरौली में अशोक नगर के युवक से 8600 रुपए लूटे, धमकी देकर एक लाख और मांगे – Singrauli News



सिंगरौली जिले की सरई थाना पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है।

.

आरोपी अनिल कुमार जायसवाल (21) और उसकी पत्नी राजकली जायसवाल (20) गोरा थाना सरई के निवासी हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार, 12 जून को अशोक नगर निवासी देशराज राय ने शिकायत दर्ज कराई। देशराज को धूम्मा डोल के रमेश जायसवाल ने शादी के लिए बुलाया था। देशराज अपने एक रिश्तेदार भाई के साथ लड़की देखने पहुंचे। वहां रमेश जायसवाल और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की।

आरोपर पीड़ित को गाड़ी में बैठाकर गजरा बहरा के जंगल ले गए। वहां उससे 8,600 रुपए लूट लिए और एक लाख रुपए की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को बताया या अगले दिन पैसे नहीं दिए तो छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर फंसा देंगे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने ऐसी और कितनी वारदातें की हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular