Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशशादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा: प्रयागराज में...

शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा: प्रयागराज में 6 महिला-पुरुष और राजस्थान से 1 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी विवाह रचाकर गहने, नकदी और दहेज की ठगी करते थे।

राजस्थान के अलवर जिले के डोबा गांव निवासी गोपाल गुर्जर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। खुल्दाबाद पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। टीमों में महिला उपनिरीक्षकों को भी शामिल किया गया।

पुलिस ने सबसे पहले शहाना नामक महिला को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से छह फर्जी आधार कार्ड, 35 हजार रुपये नकद और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

गिरोह का तरीका था कि महिलाएं दुल्हन बनकर शादी करतीं। शादी के बाद मौका देखकर गहने और नकदी लेकर फरार हो जातीं। गिरोह फर्जी रिश्तेदार बनाकर लोगों को शादी के लिए राजी करता था। सात में से छह आरोपी प्रयागराज के और एक राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस अब इनके पिछले अपराधों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular