दरभंगा में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला शादी में गई हुई थी। शुक्रवार रात करीब 10 बज वह खेत में लगे चापानल से पानी पीने के लिए गई। इसी दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया।
.
फिर 1 किमी दूर मक्के की खेत की ओर ले गए, जहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। शरीर के कई हिस्सों में उसे चोट लगी है। पीठ, चेहरा और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया है।
वारदात के बारे में बताते हुए पीड़िता की मौसी ने कहा- ‘मारपीट के बाद बेटी की हालत अधमरी जैसी थी। ये देखकर आरोपियों ने कहा- ‘बंदूक लाकर इसे गोली मार देते हैं।’ वे लोग बंदूक लाने गए, इस बीच वो किसी तरह उठी और घर तक पहुंची। जिसके बाद हमने थाने में शिकायत की।’
शिकायत मिलने के दो घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी रविवार को पीड़िता की मौसी ने दी। पीड़िता की मौसी ने कहा, ‘दरिंदों को फांसी की सजा मिले।’
दोनों आरोपी ट्रैक्टर चालक हैं, जिनकी पहचान भोला पासवान (35) और मंटुन शर्मा (30) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा हैं। भोला के 3 और मंटुन के 2 बच्चे हैं। पूरा मामला शुक्रवार देर रात विशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
इसी चापाकल के पास से पीड़िता को ले गए थे आरोपी।
3 महीने पहले नानी के घर आई थी
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई। जिसके बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पीड़िता की भी पुलिस ने मेडिकल जांच कराई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा कि पीड़िता की शादी एक साल पहले हुई थी। तीन महीने पहले दिल्ली से अपनी नानी के घर आई थी। शुक्रवार को पड़ोसी के घर शादी थी। उसी में वो गई थी।
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया, ‘घटनास्थल से मिले सबूतों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’

आरोपी भोला पासवान (35) के 3 बच्चे हैं।
2 लड़के पहले से खेत में छिपे थे
पीड़िता की मौसी ने कहा-

‘दो लड़के पहले से खेत में छिपे हुए थे। दोनों मेरी बेटी को खींचकर कुछ दूर ले गए। वे लोग दो थे मेरी बेटी अकेली क्या करती। बहुत देर तक उसे नहीं देखा गया तो उसकी मां ने उसे खोजना शुरू किया, पर वो नहीं मिली।
‘बेटी की आंखें सूजी हुई हैं, चेहरा भी खराब कर दिया है। बदमाशों के भागने के बाद बेटी जैसे-तैसे भागते हुए घर तक पहुंची। उसकी नानी और मां ने उसे अर्धनग्न हालत में देखा तो दोनों रोने लगीं।’
‘हमारी बेटी का किसी से पहले से कोई संबंध नहीं है। कोई बातचीत नहीं है। सूचना के बाद पुलिस रात 1 बजे पहुंची।’

आरोपी मंटुन शर्मा (30) भी शादीशुदा है, और 2 बच्चों का पिता है।
दोनों को फांसी की सजा मिले
पीड़िता की मौसी ने कहा कि गांव में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। अब हम लोगों को रात में डर लगता है कि अब ऐसी घटना फिर हम लोगों के साथ नहीं हो जाए। किसी और के साथ नहीं हो जाए। रात को बहुत डर लगता है। लड़की का अभी इलाज चल रहा है।
पीड़िता की मौसी बात करते-करते बार-बार रोने लगती थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बदमाशों को फांसी की सजा मिले।
सदर SDPO अमीत ने बताया,

गैंगरेप की घटना सामने आई थी। शादीशुदा महिला अपने ननिहाल आई हुई थी। देर रात महिला के साथ घटना हुई। खेत में ले जाकर गैंगरेप किया गया। जानकारी प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की गई। 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। केस भी दर्ज किया गया।
——————————————
इसे भी पढ़िए…
बेटी के अफेयर से परेशान था पिता, मार डाला:DJ की आवाज में गला घोटा, शव को जलाया; एक महीने पहले प्रेमी संग भागी थी

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंट कर हत्या की, फिर उसे घर के पीछे खेत में जला दिया। गांव के लोगों को हत्या की खबर न लगे इसके लिए उसने पूरी प्लानिंग कर रखी थी। पिता ने अपने घर पर पार्टी रखी, वहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पूरी खबर पढ़ें।