शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौही गांव में पुलिस ने दबिश देकर आदिवासी महिला के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
.
बताया गया कि एक महीने पहले बेलौंही गांव निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी रिश्तेदार पुष्पराज सिंह के साथ एक आदिवासी महिला के साथ छेड़खानी की थी।
जिस पर पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने छेड़खानी सहित एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
एसपी रसना ठाकुर के निर्देश पर शाहपुर थाना प्रभारी जैनेंद्र पटेल ने पुलिस स्टाफ के साथ दोनों फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।