Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeछत्तीसगढशिक्षक युक्तियुक्तकरण का विरोध: बिल्हा में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीईओ कार्यालय...

शिक्षक युक्तियुक्तकरण का विरोध: बिल्हा में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीईओ कार्यालय पर तालाबंदी से बढ़ा विवाद – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिल्हा बीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन

बिलासपुर में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिल्हा बीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक धरना और नारेबाजी की।

.

प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कार्यालय के मेन गेट पर तालाबंदी कर दी थी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने पुलिस अधिकारियों से इस कार्रवाई पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने आए हैं, फिर तालाबंदी क्यों की गई। पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से चर्चा के बाद गेट का ताला खोला।

बिल्हा और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट की पुरानी बिल्डिंग स्थित बीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूल बंद करने और शिक्षक पदों को समाप्त करने का विरोध किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कोटा, मस्तूरी और तखतपुर में शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन को एयर इंडिया के विमान दुर्घटना के कारण स्थगित कर दिया गया है।

मंदिर के सामने बैठ कर धरना प्रदर्शन

पुलिस की रोकटोक के चलते आखिरकार कांग्रेसियों ने हनुमान मंदिर के सामने बैठकर छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा नीति के विरोध में नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन के बाद बिल्हा बीईओ ने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन लिया। इसमें युक्तियुक्तकरण की विसंगतियां दूर करने की मांग की गई है।

10463 स्कूलों को बंद करने का आरोप

ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सभी नियम-कानूनों को ताक में रख कर युक्तियुक्तकरण के नाम पर लगभग 10463 स्कूलों को बंद कर रही है और 45000 शिक्षक के पदों को समाप्त करने जा रही है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने आरोप लगाया कि स्कूल बंद करने के पीछे भाजपा का शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने की नीति है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल कम होंगे तो माता-पिता निजी स्कूलों की ओर जाएंगे। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू डब्बू, राजेंद्र शुक्ल , भुवनेश्वर यादव, गीतांजलि कौशिक, लक्ष्मीनाथ साहू, विनोद साहू, झगरराम सूर्यवंशी, ऋषि पाण्डेय, जगदीश कौशिक, संध्या तिवारी आदि शामिल थीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular