Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरशिमला के होटल में मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने...

शिमला के होटल में मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने पंचकूला में दबोचा, रिमांड के लिए कोर्ट में किया जाएगा पेश – Shimla News



ढली के होटल में मर्डर के बाद शव को ले जाते हुए पुलिस

शिमला के होटल में चचेरे भाई का मर्डर करके फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज सुबह पंचकूला में दबोचा गया। पुलिस आरोपी को शिमला ला रही है।

.

बता दें कि पंचकूला के सेक्टर-10 का रहने वाला आरोपी अर्जुन शिमला में ढली टनल स्थित एक होटल के कमरा नंबर 302 में बीती 11 जून की रात अपने चचेरे भाई अजय शर्मा के साथ ठहरा था। अजय शर्मा चंडीगढ़ का रहना वाला था। इन दोनों में रात में किसी बात को लेकर झगड़ा गया हो गया।

इसके बाद अर्जुन ने बीयर की बोतल के कांच से गला रेतकर अजय शर्मा की निर्मम हत्या कर दी। 12 जून की सुबह सवा पांच बजे के करीब वह बाइक पर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई और पंचकूला भेजी। पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देने के बाद आज सुबह गिरफ्तार किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular