Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी के करैरा में गैस रिसाव से लगी आग: दो सिलेंडर...

शिवपुरी के करैरा में गैस रिसाव से लगी आग: दो सिलेंडर धमाके के साथ फटे, तीन टपरे जलकर खाक; करीब दो लाख का नुकसान – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के करैरा नगर के किला क्षेत्र के पीछे लोहपीटा बस्ती में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। इस हादसे में तीन टपरे जलकर खाक हो गए। टपरों में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

.

खाना बनाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, अजय लोहपीटा की पत्नी मुस्कान शनिवार शाम टपरे में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से लीकेज हुई और चिंगारी से आग लग गई। आग तेजी से फैली और अजय, शेर सिंह और कप्तान लोहपीटा के टपरे इसकी चपेट में आ गए।

धमाके के साथ उड़ा सामान टपरों में रखे दो गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटे, जिससे आसपास का सारा सामान तहस-नहस हो गया। अजय और मुस्कान की हाल ही में शादी हुई थी। शादी का सारा सामान कपड़े, बर्तन, उपहार आदि आग में जल गया। एक बाइक, वॉशिंग मशीन, कूलर और फ्रिज भी जलकर नष्ट हो गए।

दमकल ने बुझाई आग सूचना पर करैरा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अनुमान के अनुसार तीनों परिवारों को मिलाकर करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

घटना के बाद तीनों परिवार सड़क पर आ गए हैं और उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सिलेंडर लीक होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular