Friday, March 21, 2025
Friday, March 21, 2025
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी के बागोरिया गांव में मिली प्राचीन विष्णु प्रतिमा: सफाई के...

शिवपुरी के बागोरिया गांव में मिली प्राचीन विष्णु प्रतिमा: सफाई के दौरान आधा फीट लंबी मूर्ति हाथ लगी, ग्रामीणों ने मंदिर में स्थापित की – Shivpuri News



मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बागोरिया गांव में एक प्राचीन विष्णु प्रतिमा मिली है। गुरुवार को गांव के हाथी दरवाजा के पास सफाई के दौरान मिली।

.

रवि शर्मा, भागीरथ शर्मा, देवेंद्र लोधी और चंद्रभान लोधी गुरुवार को सफाई कर रहे थे। इस दौरान जमीन की खुदाई में करीब आधा फीट लंबी मूर्ति मिली। गांव के बुजुर्गों ने इसकी पहचान भगवान विष्णु की प्रतिमा के रूप में की। मूर्ति पत्थरों के नीचे दबी हुई थी और पूरी तरह सुरक्षित है।

गांव के मंदिर में स्थापित किया बागोरिया गांव में एक प्राचीन गढ़ी का खंडहर भी मौजूद है। इस कारण यह प्रतिमा ऐतिहासिक महत्व की हो सकती है। ग्रामीणों ने मूर्ति को गांव के मंदिर में स्थापित कर दिया है। वे पुरातत्व विभाग को भी सूचित करेंगे। इससे मूर्ति का सही ऐतिहासिक मूल्यांकन हो सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular