Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरशिवपुरी पहुंचे पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया: बाेले- कांग्रेस ने आदिवासियों को...

शिवपुरी पहुंचे पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया: बाेले- कांग्रेस ने आदिवासियों को बसाया, भाजपा भगाने का काम कर रही हैं – Shivpuri News



शिवपुरी जिले की सीमा से सटे विजयपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए शनिवार को 5 बार सांसद और 6 बार के विधायक कांतिलाल भूरिया रवाना हुए। इस दौरान कांतिलाल भूरिया शिवपुरी के बागवान होटल पर रुके। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर

.

बाेले- सिंधिया ने स्वार्थ के लिए पार्टी बदली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा अब आया राम, गया राम पार्टी बन चुकी हैं। अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़कर कई नेता भाजपा में शामिल हुए जिनमें सिंधिया भी शामिल हैं। वह जनता के हित में कुछ भी नहीं कर सके और न ही पीएम मोदी ने उन्हें कुछ करने दे रहे है। आज जनता समझ चुकी हैं। जनता को अब टिकाऊ नेता चाहिए। जनता भाजपा से नाराज हैं 20 साल से भाजपा जनता के लिए कुछ नहीं कर सकी हैं।

कांग्रेस ने आदिवासियों को बसाया, भाजपा भगाने का काम कर रही हैं

भूरिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने श्योपुर जिले में आदिवासियों को पट्टे बांट कर उन्हें बसाने का काम लिया था। लेकिन, अब भाजपा साजिश रच कर आदिवासियों और भूमि हीन के पट्टों को निरस्त कर भगाने का काम कर रही हैं।

जो जमीन कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों और भूमिहीनों को दी थी, उस जमीन को भाजपा वापस फारेस्ट को दिला रही हैं। ऐसे में आदिवासियों को पलायन करना पढ़ रहा हैं। चिता प्रोजेक्ट भी भाजपा की रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आदिवासियों को भगाने के लिए चीता लाकर छोड़े हैं। जिससे आदिवासियों में भय व्याप्त हो और वह जमीनों को छोड़कर पलायन कर जाए। जबकि, भाजपा को आदिवासियों के विकास के लिए कार्य करना चाहिए थे।

जयवर्धन सिंह बाेले- रामनिवास रावत ने जनता के पीठ पीछे किया सौदा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के साथ विजयपुर रवाना होने के लिए पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन भी शिवपुरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि एक साल पहले जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देते हुए रामनिवास रावत को विधायक बनाया था। लेकिन, रामनिवास रावत में जनता के पीठ पीछे भाजपा के साथ सौदा कर लिया।

इस बात विजयपुर की जनता उनसे खफा हैं। पूरे विजयपुर में एक ही चर्चा हैं कि रामनिवास रावत ने सौदा किया और वह मंत्री के साथ मालामाल बन गए। लेकिन, आम जनता को क्या मिला। इसी के चलते आज विजयपुर विधानसभा से आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular