Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरशिवपुरी में पैसों के लेनदेन को लेकर कारोबारी पर हमला: आरोपी...

शिवपुरी में पैसों के लेनदेन को लेकर कारोबारी पर हमला: आरोपी ने पेवर ब्लॉक से सिर-चेहरे पर किए वार; घर लौटते समय हुई घटना – Shivpuri News



पीड़ित कारोबारी करूण अग्रवाल ने होश में आने के बाद ​​​​​​​पुलिस को घटना की दी जानकारी। ​​​​​​​​​​

शिवपुरी में पैसों के लेनदेन को लेकर एक कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ है। कारोबारी करूण अग्रवाल बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी वर्कशॉप और पेट्रोल पंप बंद कर घर लौट रहे थे।

.

मंगल लॉज के पास गौरव पचौरी और वीनस कार केयर शोरूम का एक व्यक्ति खड़े थे। करूण को देखते ही गौरव ने अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं। मना करने पर गौरव ने पेवर ब्लॉक से हमला कर दिया। पहला वार करूण के सिर के पीछे और दूसरा वार चेहरे के बाएं हिस्से पर किया।

होश में आने के बाद पुलिस को घटना की दी जानकारी ​​​​​​​​​​​​​​ इससे करूण को गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। गौरव ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनके दाएं पैर में भी चोट आई। कुछ देर बाद करूण के भाई प्रतीक और अमन गुप्ता मौके पर पहुंचे। वे उन्हें अस्पताल ले गए। होश में आने के बाद करूण ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस ने गौरव पचौरी के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular