Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeराज्य-शहरशिवपुरी में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव: मां बोलीं-...

शिवपुरी में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव: मां बोलीं- ससुराल पक्ष ने हत्या कर शव को लटकाया; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी – Shivpuri News


शिवपुरी शहर के खुड़ा बस्ती में मंगलवार शाम एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की शादी महज डेढ़ माह पहले 30 अप्रैल को हुई थी। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

.

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, सुरवाया थाना क्षेत्र के भड़ाबावड़ी निवासी काजल जाटव की शादी 30 अप्रैल को शिवपुरी की खुड़ा बस्ती में रहने वाले गोलू जाटव से सामाजिक सम्मेलन में हुई थी। लेकिन मंगलवार की शाम काजल का शव उसकी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। किराएदार के बच्चे ने सबसे पहले काजल को फांसी पर लटका देखा।

मां बोलीं- विधवा की तरह मायके छोड़ गया था पति

काजल के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। काजल की मां कुसेंद्र जाटव ने बताया कि दामाद गोलू बाइक एजेंसी में काम करता था और नशे का आदी था। नशे की हालत में वह अक्सर काजल के साथ मारपीट करता था।

करीब 15 दिन पहले वह काजल को विधवा की तरह मायके छोड़कर गया था, उस वक्त बेटी के गले में ना तो मंगलसूत्र था, ना बिछिया, कोई भी शादीशुदा महिला की पहचान नहीं थी। पूछने पर बेटी ने चुप रहने को कहा था।

हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप

कुसेंद्र का कहना है कि कुछ दिनों बाद गोलू काजल को जबरन अपने साथ ससुराल ले गया और अब उसकी मौत की खबर आ गई। उनका आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने मिलकर काजल की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली थाने के एसआई सुमित शर्मा ने बताया

मामले में मर्ग कायम कर शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पति को हिरासत में लिया गया है और पीएम रिपोर्ट के साथ-साथ मायके पक्ष के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular