Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeमध्य प्रदेशशिवराज सिंह और प्रहलाद पटेल सिद्धचक्र महामंडल विधान में पहुंचेंगे: 13...

शिवराज सिंह और प्रहलाद पटेल सिद्धचक्र महामंडल विधान में पहुंचेंगे: 13 से 20 तक विशेष स्वाध्याय, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे; विशुद्धसागर महाराज रहेंगे – Vidisha News



विदिशा में श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति की ओर से सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह 13 से 20 जून तक पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अरिहंत विहार कॉलोनी में होगा। चर्याशिरोमणि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्धस

.

पट्टाचार्य पद प्राप्त करने के बाद यह आचार्य श्री का विदिशा में पहला आगमन है। 12 जून को मुनि श्री समत्व सागर जी और मुनि श्री शील सागर महाराज जी के साथ आचार्य श्री की आगवानी की जाएगी। इसमें 20 महिला मंडल और 8 पाठशालाओं के बच्चे शामिल होंगे। श्री शांतिनाथ जिनालय स्टेशन से घटयात्रा निकलेगी।

13 जून से प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा और पूजन होंगे। आचार्य श्री की देशना के साथ दोपहर में विशेष स्वाध्याय और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 19 जून को विधान के साथ विश्वशांति महायज्ञ संपन्न होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर के मनीष सपना गोधा का सम्मान किया जाएगा। आचार्य श्री ने 2004 में विदिशा में चातुर्मास और ग्रीष्मकालीन वाचना की थी। 2013 में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम उनके सानिध्य में हुआ था। उस दौरान मुनि श्री समत्व सागर जी ने ब्रह्मचर्य व्रत लेकर संघ में प्रवेश किया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular