बजरंग चौराहे पर चाय वितरित करतीं पार्षद
भीषण ठंड व शीतलहर के प्रकोप से लोगों को राहत दिलाने के लिए वार्ड–95 की पार्षद सौम्या शुक्ला ने बजरंग चौराहे पर चाय-बिस्किट वितरित कर लोगों को राहत दिलाने का काम किया। पार्षद ने बताया कि जरूरतमंदों को कंबल वितरण के साथ चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था क
.
जिला योजना समिति की सदस्य सौम्या शुक्ला ने कहा कि लगातार 4 दिनों से भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है, जिसके चलते लगातार 4 दिनों से क्षेत्र में अलग–अलग स्थानों पर चाय वितरण का आयोजन किया जा रहा है।
इसके साथ ही रात के समय आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित भी किया जा रहा है। साथ ही कई स्थानों पर अलावों की भी व्यवस्था की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर श्रीओम साहू, नागेंद्र सिंह, सुधीर शुक्ला, पीएस अरोड़ा, सुरेश कुशवाहा, सूरज तिवारी, अंकित शुक्ला, स्वास्तिक तिवारी मौजूद रहे।