Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशशीतल नगर की घटना: कैंसर से जूझ रहे 65 वर्षीय प्रॉपर्टी...

शीतल नगर की घटना: कैंसर से जूझ रहे 65 वर्षीय प्रॉपर्टी ब्रोकर ने खुद के सिर में गोली मारी, हालत गंभीर – Indore News



शीतल नगर में रहने वाले एक प्रॉपर्टी व्यवसायी ने रविवार दोपहर लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजन दौड़े तो वे कमरे में खून से लथपथ तड़पते मिले। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। पु

.

विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक घायल 65 वर्षीय पूरनमल राठौर है। परिजन ने पुलिस को प्रारंभिक तौर पर बताया पूरनमल लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। उनके पैरों में काफी दिक्कतें आ चुकी थीं। चलने में परेशानी आ रही थी। इससे हताश हो उन्होंने गोली मार ली। घटना के वक्त उनकी पत्नी, बेटा और अन्य लोग पास के ही कमरे में मौजूद थे। परिवार में एक बेटा है, जो मेडिकल स्टोर संचालित करता है।

समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रह चुके हैं

लोगों ने बताया पूरनमल समाज में कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। वे राठौर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। विजय नगर इलाके में उनके कई हॉस्टल और अन्य प्रॉपर्टी हैं। घटना की सूचना मिलते ही समाज के कई वरिष्ठजन अस्पताल पहुंचे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular