Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारशेखपुरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल: शादी समारोह...

शेखपुरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल: शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था ससुराल, गंभीर हालत में  पावापुरी रेफर – Sheikhpura News


शेखपुरा के कुसुंभा थाना क्षेत्र के देवले सड़क पुल के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नग

.

शनिवार की रात किशोर अपने ससुराल देवले गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुछ देर पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी को ससुराल पहुंचाया था। घर पर कुछ जरूरी सामान छूट जाने के कारण वह वापस आए थे।

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।

सामान लेकर जा रहे थे ससुराल

सामान लेकर फिर से ससुराल जाते समय निमी गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कोसुंभा थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular