Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeबिजनेसशेयर बाजार में आज तेजी: सेंसेक्स में 150 अंक चढ़कर 78,400...

शेयर बाजार में आज तेजी: सेंसेक्स में 150 अंक चढ़कर 78,400 पर और निफ्टी 50 अंक ऊपर 23,750 कारोबार कर रहा


मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 150 अंक की तेजी है, यह 78,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 50 अंक ऊपर 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक और ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में रही तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.15% और कोरिया के कोस्पी में 0.65% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 5 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,682.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 996.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 5 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.71% की तेजी के साथ 44,873 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.39% चढ़कर 6,061 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.19%की तेजी रही, ये 19,692 पर बंद हुआ।

कल 312 अंक गिरकर बंद हुआ था 78,271 सेंसेक्स

सेंसेक्स कल यानी 5 फरवरी को 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 42 अंक की गिरावट रही, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 709 अंक की तेजी के साथ 50,510 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.85% की गिरावट के साथ बंद हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular