Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशश्योपुर में सात मस्जिदों में अदा की गई नमाज: हजारों लोगों...

श्योपुर में सात मस्जिदों में अदा की गई नमाज: हजारों लोगों ने अमन-शांति की मांगी दुआ, कुर्बानी देकर मनाई बकरीद – Sheopur News


शहर के बगवाज रोड स्तिथ ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग

श्योपुर में शनिवार को ईदुज्जुहा का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक पहनावे में ईदगाह और मस्जिदों में एकत्र हुए।

.

ऐतिहासिक ईदगाह में जिले का मुख्य ईद समारोह आयोजित किया गया। शहर काजी अतीकउल्ला कुरैशी ने हजारों नमाजियों को ईद की विशेष नमाज अदा कराई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। सभी ने अमन-शांति की दुआ मांगी। जिले की सात मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

श्योपुर में ईद पर्व पर सजी मस्जिदें, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

मानपुर, बड़ौदा, कराहल, कुंहाजापुर, वीरपुर और दांतरदा कलां में लोगों ने नमाज पढ़ी। ज्वालापुर, बगडुआ, कनापुर, ढोढर और विजयपुर में भी ईद की नमाज का आयोजन हुआ।

मुस्लिम समाज के लोगों ने परंपरा के अनुसार कुर्बानी दी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। नगर पालिका ने साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की। पूरे जिले में शांति और भाईचारे का माहौल रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular