Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeछत्तीसगढश्रमिक कल्याण मंडल अध्यक्ष का दौरा: कोंडागांव में राम प्रताप सिंह...

श्रमिक कल्याण मंडल अध्यक्ष का दौरा: कोंडागांव में राम प्रताप सिंह ने की योजनाओं के प्रचार की अपील; पृथ्वी दिवस पर ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा – Kondagaon News


छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह कोंडागांव दौरे पर पहुंचे। जहां भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

.

राम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी का असली आधार कार्यकर्ता हैं। सरकार की योजनाओं और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा, मनोज जैन समेत कई नेता मौजूद रहे। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पृथ्वी दिवस पर कोंडागांव में विशेष कार्यक्रम

कोंडागांव के शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और भूगोल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्राचार्य डॉ. चेतन राम पटेल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। समाजशास्त्र विभाग की डॉ. किरण नुरुटी ने आदिवासी संस्कृति में प्रकृति संरक्षण की परंपरा पर प्रकाश डाला। इतिहास विभाग के डॉ. पुरोहित सोरी ने IPL की पहल का उदाहरण देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया

लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया

ग्लोबल वार्मिंग पर जताई चिंता

वनस्पति विज्ञान विभाग के शशिभूषण कन्नौजे ने ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई। रसायन शास्त्र विभाग के नसीर अहमद ने ऊर्जा संरक्षण पर बल दिया। हिंदी विभाग के विनय कुमार देवांगन ने रहीम के दोहे के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व समझाया।

ग्लेशियर पिघलने के खतरों पर हुई चर्चा

वाणिज्य विभाग के डॉ. आकाश वासनीकर ने ग्लेशियर पिघलने के खतरों की चर्चा की। भौतिक विभाग के लोचन वर्मा ने पृथ्वी दिवस का इतिहास बताया। भूगोल विभागाध्यक्ष समलेश पोटाई ने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता पर चर्चा की।

कार्यक्रम में एम.ए. और बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। अतिथि व्याख्याता शिल्पा दर्रो ने प्लास्टिक उपयोग कम करने का आह्वान किया। भूगोल विभाग के अतिथि व्याख्याता जगतु राम नेताम ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular