शहर में श्रीराम जन्मोत्सव के लिए आमंत्रण पत्र बांटने के साथ प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
श्रीराम जन्मोत्सव परिवार की ओर से शहर में रोज प्रभात फेरी निकाली जा रही है। धार्मिक गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। जगह-जगह भगवान श्रीराम की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है।
.
6 अप्रैल को नजरबाग मंदिर में श्री राम जन्म महोत्सव के अवसर पर बुंदेली गायक कविता शर्मा और खनिज देव चौहान बधाई गीतों की प्रस्तुति देंगे। दोपहर 12 बजे जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 5 बजे से शोभा यात्रा निकलेगी।
श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्य आमंत्रण पत्र के साथ धर्म ध्वजाएं भी वितरित कर रहे हैं।
22 मार्च से शुरू हुई प्रभात फेरी में अब तक 17,000 घरों तक आमंत्रण पत्र पहुंचाए जा चुके हैं। मंगलवार को राम भक्तों ने सिविल लाइन रोड, सुभाष पुरम एकता कॉलोनी, अयोध्यापुरी, ब्राह्मण कॉलोनी और शिवनगर सहित आसपास की कॉलोनियों में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वज बांटे।
श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्य लकी चौरसिया के अनुसार, सुबह 7 से 10 बजे तक आमंत्रण वितरण किया गया। इसके बाद श्रीराम रथ की आरती और पूजा की गई। राम भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।