Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशसंगठन को मजबूत बनाने कांग्रेस का सृजन अभियान: अगले 15 दिनों...

संगठन को मजबूत बनाने कांग्रेस का सृजन अभियान: अगले 15 दिनों तक होगी जिलाध्यक्षों की तलाश; पर्यवेक्षक जावेद बोले- पंचायत स्तर तक संवाद करेंगे – Ujjain News



कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ‘सृजन अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत गुजरात से हुई थी और अब यह मध्यप्रदेश में जारी है। कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन का वर्ष घोषित किया है। यह निर्णय दिसंबर 2024 में कर्नाटक में आयोजित कांग

.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और उज्जैन जिला कांग्रेस संगठन के पर्यवेक्षक नदीम जावेद ने बताया कि उज्जैन में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चल रही है। वे एक सप्ताह तक ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनका उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है।

20 दिन चलेगा यह अभियान

नदीम जावेद ने बताया कि 10 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंत में पूरी रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में अब युवा नेतृत्व की जरूरत है और इसी को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से किस तरह जोड़ा जाए, यह समझा जाए। संवाद के आधार पर जो निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें नेतृत्व से साझा कर संगठन को नए रूप में सक्रिय किया जाएगा। ताकि आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके।’

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक महेश परमार, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी और नेता प्रतिपक्ष रविराय भी मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular