Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeपंजाबसंगरूर में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या: बैंक का...

संगरूर में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या: बैंक का देना था 3 लाख रुपए का लोन, इसी से परेशान होकर निगला जहर – Sangrur News



मृतक 25 वर्षीय किसान की फाइल फोटो। जिसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

पंजाब के संगरूर ने कर्ज से परेशान एक 25 साल के किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। ये घटना संगरूर जिले के सुनाम उधम सिंह वाला गांव की है। मृतक की पहचान संगरूर के ब्लाक सुनाम के गांव भैणी गंढुआं के रहने वाले गुरसेवक सिंह (25) के रूप में हुई

.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरसेवक सिंह पिछले काफी समय से अपने कर्ज से परेशान था। 26 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे गुरसेवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद उसकी मौत होग ई।

मानक बोले- देर रात इलाज के दौरान हुई मौत

बीकेयू उगराहां के प्रेस सचिव सुखपाल सिंह मानक ने मीडिया को बताया कि सुनाम ब्लॉक के भैणी गंढुआं गांव के गुरसेवक सिंह (25) ने कोई जहरीली चीज खा ली। परिजनों ने उसे सुनाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मानक ने कहा- गुरसेवक सिंह पर बैंक का करीब 3 लाख रुपए का कर्ज था। इसके अलावा उन्हें पर्सनल लोन भी देना था। वह चिंतित था क्योंकि वह कर्ज नहीं चुका पाया था। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। जांच के बाद पुलिस द्वारा मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular