पंजाब के संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने नौकरी में ट्रांसफर का झांसा देकर अपने साथी से 3 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस स्टेशन लहरागागा में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित शत्रुघ्न ने बताया कि वह तमिलनाडु की एक कंपनी में काम करता है। लहरा का रहने
.
मनीष ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसका ट्रांसफर तमिलनाडु से पंजाब करवा सकता है। शत्रुघ्न ने पिछले साल अक्टूबर में मनीष के बैंक खाते में 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से आरोपी मनीष ना तो पैसे लौटा रहा है और ना ही ट्रांसफर करवा रहा है। लगातार टालमटोल करने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।