Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeबिहारसंदिग्ध परिस्थतियों में नवविवाहिता की मौत: परिजन ने पति पर लगाया...

संदिग्ध परिस्थतियों में नवविवाहिता की मौत: परिजन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, FIR दर्ज, हिरासत में आरोपी – Sasaram News


रोहतास में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती की शादी 3 महीने पहले कुम्हऊ निवासी रणशीर सिंह के बेटे कुमार शुभाम्बर से हुई थी। 2 महीने बाद उसे पति की पहली शादी और बच्चे का पता चला। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल र

.

ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। लेकिन मायके पक्ष ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्हऊ गांव की है। मृतका की पहचान औरंगाबाद के माघे गांव निवासी अनिल सिंह की बेटी निक्की सिंह के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मायके पक्ष ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

3 महीने पहले शादी हुई थी।

3 महीने पहले हुई थी शादी

मृतका की मां रूबी सिंह ने बताया कि निक्की की शादी कुमार शुभाम्बर से 9 दिसंबर 2024 को हुई थी। कुछ दिन पहले निक्की ने अपनी छोटी बहन से बताया था कि शुभाम्बर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। उसने चैट पे उसकी पहली पत्नी और बच्चे की फोटो देखी थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि कल शाम निक्की ने 7 बार फोन किया था। फोन साइलेंट था, जिसके कारण किसी ने उठाया नहीं। जब मैं 8 बजे फोन देखी तो कॉल बैक की। लेकिन लगातार उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद अगल-बगल के लोगों से पता चला कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उसके पति ने उसकी हत्या की है।

ससुराल पक्ष का कहना है कि लड़के और लड़की दोनों में पहले से जान-पहचान थी। परिवार की सहमति से शादी हुई थी। उनका कहना है कि मेरे बेटे पर दो शादी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उसने निक्की के अलावा किसी और से शादी नहीं की है।

जांच में जुटी FSL की टीम

शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने पति और ननद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular