Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeबिहारसंदिग्ध स्थिति में गर्भवती महिला की मौत: परिजनों ने ससुराल वालों...

संदिग्ध स्थिति में गर्भवती महिला की मौत: परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप, फोन बंदकर ससुराल वाले फरार – Siwan News



सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंहरिया गांव में बुधवार को एक गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले गोंहरिया गांव निवासी दीपक

.

मृतका के भाई सुनील सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले पिंकी और उसके ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे पारिवारिक स्तर पर सुलझा लिया गया था। मगर बुधवार को जब मायके से पिंकी को फोन किया गया, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बार-बार प्रयास के बावजूद जब न तो पिंकी और न ही उसके ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से संपर्क हो सका, तो परिजन चिंतित हो गए।

इसके बाद मायके वाले गोंहरिया गांव पहुंचे, जहां घर का मुख्य दरवाज़ा बंद मिला। गांव वालों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे के अंदर पिंकी अपने बेड पर बेसुध अवस्था में पड़ी थी। वहीं उसके शरीर पर कई जख्मों के निशान थे। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं।

जल्द आरोपियों की होगी गिरफ्तारी

सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular