Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeदेशसंबंध बनाने के बाद हेवी ब्लीडिंग से युवती की मौत: बॉयफ्रेंड...

संबंध बनाने के बाद हेवी ब्लीडिंग से युवती की मौत: बॉयफ्रेंड अस्पताल ले जाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीके खोजता रहा, गिरफ्तार


अहमदाबाद11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के नवसारी में 23 साल की नर्सिंग ग्रेजुएट युवती की अपने बॉयफ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाने के बाद हेवी ब्लीडिंग के कारण मौत हो गई। बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले जाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों के बारे में खोजता रहा। घटना 23 सितंबर की है। पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक युवकी के वेजाइनल टिशू फट गए थे। अधिक ब्लीडिंग के कारण मौत हुई है।

एंबुलेंस नहीं बुलाई पुलिस ने बताया कि युवती और उसका बॉयफ्रेंड एक होटल में थे। जहां संबंध बनाने के बाद युवती को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इससे दोनों काफी डर गए। उसके बॉयफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों की तलाश की।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक उसने एक कपड़े की मदद से ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की थी लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ। कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद घबरा हुए लड़के ने अपने एक दोस्त को होटल बुलाया और फिर महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

परिजन को फोन किया सिविल हॉस्पिटल में पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद महिला के बॉयफ्रेंड ने उसके परिजनों को फोन किया लेकिन जब तक वो अस्पताल पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने महिला के शव को सूरत सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है, जहां उसका फॉरेंसिक टेस्ट किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular