Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसंभल की किशोरी का दिल्ली में दुष्कर्म: छात्रा बोली- दो युवकों...

संभल की किशोरी का दिल्ली में दुष्कर्म: छात्रा बोली- दो युवकों ने अपहरण कर 4 दिन बंधक बनाया, पुलिस जांच में जुटी – Sambhal News


सनी गुप्ता, संभल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल की किशोरी का दिल्ली में दुष्कर्म।

संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र में एक हाईस्कूल छात्रा ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने बताया कि 20 अप्रैल को वह अपने गांव से एक कस्बे में सामान लेने जा रही थी। रास्ते में दो बाइक सवार युवक उसे डरा-धमकाकर दिल्ली ले गए।

पीड़िता के अनुसार, दिल्ली में एक मकान में उसे बंधक बनाया गया। एक युवक ने चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाए।

किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। रविवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि एक महीने पुरानी इस घटना की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular