Sunday, March 30, 2025
Sunday, March 30, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसंभल में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह: बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले-हिंदुओं...

संभल में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह: बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले-हिंदुओं के बलबूते बनी तीसरी बार मोदी सरकार – Sambhal News


सनी गुप्ता, संभल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन।

संभल में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल होने के लिए पहुंचे। वहीं लोगों ने जहां मंत्री का भव्य स्वागत किया, तो बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू का भव्य स्वागत किया।

रविवार को जनपद संभल की कोतवाली बहजोई कस्बा क्षेत्र के एक रिसोर्ट में प्रजापति समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से केंद्र एवं यूपी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया। वहीं कहा कि बीजेपी सरकार में सभी धर्म जाति के लोगों का भला हो रहा है, बिना किसी भेदभाव के सरकार सभी को योजनाओं का लाभ दे रही है।

माफियाओं एवं अपराधियों पर हो रही कार्रवाई से लोग खुश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से विश्व में भारत का डंका बजे रहा है। मंत्री ने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर राज्य में मांग हो रही है। योजनाओं से लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं कानून व्यवस्था के मामले में माफियाओं एवं अपराधियों पर हो रही कार्रवाई से लोग खुश हैं।

बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि एक जगह सूत्र में पुरोना बहुत जरूरी है। अपने हक के लिए हक की बात उठाना बहुत जरूरी है। लेकिन हमें भ्रमित भी नहीं होना है। एक फर्जी PDA (परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी) चल रहा है। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना है। हिंदू समाज जो एकत्रित हुआ है। उसकी ताकत के बलबूते मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनी है। उसे तोड़ने का षड्यंत्र चल रहा है। इसकी वजह से लोकसभा चुनाव में कुछ लोग भ्रमित हुए। लेकिन हमें इससे दूर रहने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह देश बारूद के गले पर खड़ा है। नागपुर जैसे शहर में घटना हो सकती है। इस पर विचार करने की आवश्यकता है। कुछ लोग मानते हैं कि भाजपा दंगे कराती है। हमारी पार्टी का जन्म 6 अप्रैल 1980 को हुआ तो 1978 में संभल में दंगे किसने कराएं, यह सोचने की बात है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular