Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारसंवेदनशील बांधों का गोपालगंज DM ने किया निरीक्षण: बाढ़ की तैयारियों...

संवेदनशील बांधों का गोपालगंज DM ने किया निरीक्षण: बाढ़ की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए काम पूरा करने का निर्देश – Gopalganj News



गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील बांधों का निरीक्षण किया। डीएम ने सत्तरघाट, बीएसएफ जमींदारी बांध, पंखा बैकुंठपुर, सल्लेपुर और टंडसपुर डुमरिया घाट का दौरा किया। पॉइंट 80 से 120 तक और डुम

.

सहायक अभियंता विकास कुमार को एक सप्ताह में सफाई पूरी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कई अहम निर्देश दिए। इनमें सीपेज की मरम्मत, रैट होल और फॉक्स होल की मरम्मत शामिल है। संवेदनशील स्थलों पर जीओ बैग और प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। बालू के पर्याप्त भंडारण के निर्देश भी दिए।

2-3 दिन में काम पूरा करने का दिया आदेश

कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि 8.50 लाख सीएफटी लक्ष्य में से 7.50 लाख सीएफटी बालू का भंडारण हो चुका है। शेष भंडारण 2-3 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण जल निस्सरण प्रमोद कुमार, अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार, कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति सक्रिय रहने का निर्देश दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular