दोनों घायल भाई देर रात अस्पताल इलाज कराने पहुंचे।
जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के जखोना गड़ी गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। गुरुवार रात एक युवक ने अपने सगे भाई की उंगली दांत से काट दी, जबकि बीच-बचाव करने आए दूसरे भाई के सिर पर पत्थर मार दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गय
.
उंगली का आधा हिस्सा कटकर अलग हुआ जानकारी के मुताबिक, दान सिंह जाटव अपने विवाह के बाद गांव लौटा था। घर में मामूली बात को लेकर उसका भाई से विवाद हुआ। बहस के दौरान आरोपी ने दान सिंह की एक उंगली दांत से काट ली, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए बड़े भाई गब्बर सिंह पर भी हमला कर दिया गया। आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
कटी उंगली
अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को दिमनी थाने लाए, जहां से प्राथमिक जानकारी लेकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।
देखिए घायलों की तस्वीरें…

पट्टी करवाता दूल्हा।

बीच बचाव करने आए युवक के सिर में आई चोट
संपत्ति विवाद बताया कारण घायल दान सिंह का कहना है कि उसका भाई पहले से ही संपत्ति को लेकर रंजिश रखता था। उसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ और उस पर हमला किया गया।
एफआईआर दर्ज, जांच जारी दिमनी पुलिस ने दान सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।