Tuesday, June 24, 2025
Tuesday, June 24, 2025
Homeराज्य-शहरसड़कों पर बह रहा नालियों का पानी: 99 लाख रुपए मंजूर...

सड़कों पर बह रहा नालियों का पानी: 99 लाख रुपए मंजूर होने के बावजूद नहीं हो रहा काम – Singrauli News



सिंगरौली जिले के सरई नगर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर की सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है। बिना बारिश के भी सड़कें कीचड़ से लथपथ हैं।

.

बाजार क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है। रेलवे तिराहे के पास की नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। स्कूली बच्चों को कीचड़ भरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

वार्ड 13 के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि नई नालियों के निर्माण के लिए 99.56 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही से टेंडर प्रक्रिया रुकी हुई है। उन्होंने प्रेम सिंह भाटी पर चुनावी रंजिश के कारण वार्ड का विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की अध्यक्ष कार्यालय नहीं आतीं। सीएमओ भी दबाव में काम कर रहे हैं। शहजाद खान, राजेश जायसवाल, अशोक जायसवाल समेत कई स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular