Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeमध्य प्रदेशसड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: मृतक अकलौनी गांव का...

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: मृतक अकलौनी गांव का रहने वाला है, आरोपी चालक फरार – Bhind News



भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान खेत से बाइक से वापस लौट रहा तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक

.

पुलिस के मुताबिक अकलोनी गांव के रहने वाले विनोद (48) पिता रामप्रकाश मिश्रा रविवार की शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। विनोद बाइक से सुनारपुरा-नुन्हाड़ गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार

घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए विनोद को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular