Saturday, June 21, 2025
Saturday, June 21, 2025
Homeराज्य-शहरसड़क हादसे में 65 साल की महिला की मौत - Chhatarpur (MP)...

सड़क हादसे में 65 साल की महिला की मौत – Chhatarpur (MP) News


.

सड़क हादसे में 65 साल की महिला की मौत हो गई। शनिवार दोपहर जाखरोन और सटई के बीच एक कार अचानक साइड से सड़क पर निकली। बचने के प्रयास में बाइक का पहिया पत्थर से टकरा गया। हादसे में महिला नीचे गिर गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सटई अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात 9 बजे रमिया ने दम तोड़ दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। रगौली मौटे का पुरवा की रहने वाली रमिया कुशवाहा अपने दामाद घनश्याम के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर सुंदरकांड में शामिल होने जा रही थीं। रविवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सटई टीआई रूपनारायण पटेरिया ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular