Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeराज्य-शहरसतना में नरवाई जलाने वाले 30 किसानों पर केस दर्ज: कलेक्टर...

सतना में नरवाई जलाने वाले 30 किसानों पर केस दर्ज: कलेक्टर ने लगाया है प्रतिबंध; चौकीदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई – Satna News



सतना के तूमिन और भुमकहर गांव में 30 किसानों पर 30 किसानों पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए खेतों में नरवाई जलाई थी।

.

ग्राम पंचायत कुटिया के चौकीदार जियालाल दाहिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 15 अप्रैल को किसानों ने फसल अवशेष को जलाकर नष्ट कर दिया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने पहले ही नरवाई जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा था।

खेतों में नरवाई जली पाई गई हल्का पटवारी शालिनी श्रीवास्तव, अंजना द्विवेदी और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जांच की। तूमिन गांव में बृजेश गर्ग, विवेकानंद गर्ग, शैलेष गर्ग, कृष्ण कुमार मिश्रा, बदी प्रसाद पांडेय समेत कई किसानों के खेतों में नरवाई जली पाई गई।

30 किसानों पर केस दर्ज भुमकहर गांव में आशीष गर्ग, मनीष गर्ग, शंकर प्रसाद, सीता प्रसाद, हिमांशु गर्ग सहित अन्य किसानों के खेतों में भी नरवाई जलाने की पुष्टि हुई। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोपी किसानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular