Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशसतना में मंदाकिनी नदी पर स्वच्छता अभियान: सती अनुसुइया घाट पर...

सतना में मंदाकिनी नदी पर स्वच्छता अभियान: सती अनुसुइया घाट पर अधिकारियों और स्थानीयों ने स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प – Satna News


सतना में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

सतना में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार को चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सती अनुसुइया घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

.

नदी की स्वच्छता बनाए रखने का लोगों ने लिया संकल्प

इस अभियान का उद्देश्य मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल की सफाई करना और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सफाई में अपना योगदान दिया। सभी प्रतिभागियों ने नदी की स्वच्छता बनाए रखने का भी संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

एसीएफ और आरएफओ ने अभियान का नेतृत्व किया

चित्रकूट के एसीएफ अभिषेक तिवारी और आरएफओ विवेक सिंह ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर अभियान का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पार्षद और झरी गांव के सरपंच भी उपस्थित रहे। ग्रामोदय यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, शिक्षक, और ग्राम वन समिति के सदस्यों ने भी इस अभियान में सहयोग किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular