सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने सीएम से मुलाकात की।
हाथरस में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सदर विधायक ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
.
सदर विधायक ने उन्हें बताया कि सासनी-नानऊ का 12 किलोमीटर का मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में है। इसकी वजह से काफी लोग परेशान हैं। इसे लेकर वहां के लोग कई बार उनसे शिकायत कर चुके हैं। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की के स्मारक का नवीनीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए।
जल्द ही शुरू हो जाएगा मार्ग का नवीनीकरण इस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सदर विधायक ने बताया कि जल्द ही अब सासनी नानऊ मार्ग का नवीनीकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अन्य समस्याओं को लेकर भी वार्ता की। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी विधायक को आश्वासन दिया।