Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeछत्तीसगढसदस्यता अभियान के लिए घर-घर पहुंचेंगे भाजपा नेता: सरगुजा में प्रदेश...

सदस्यता अभियान के लिए घर-घर पहुंचेंगे भाजपा नेता: सरगुजा में प्रदेश महामंत्री ने ली बैठक, वोट शेयर बढ़ाने पर जोर – Ambikapur (Surguja) News



सदस्यता अभियान को लेकर हुई भाजपा की बैठक

सरगुजा में चार सितंबर से भाजपा का जिला स्तरीय एवं पांच सितंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू होगा। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के नेता घर-घर पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्य ही भाजपा की ताकत हैं। सभी

.

भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा संभाग के पांच जिलों के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को अंबिकापुर में हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता दिलाकर इस महा-अभियान को शुरू करेंगे। 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह भाजपा का सदस्य बना कर अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य
संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 4 सितंबर को जिला स्तर पर, 5 सितंबर को मंडल स्तर पर अभियान शुरू होगा। 6 सितंबर से 17 सितंबर तक डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 19 सितंबर से 25 सितंबर तक सामूहिक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्यता का लक्ष्य है।

पूरी ईमानदारी से काम करें पदाधिकारी
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में लगभग 50 लाख लोगों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ना है। भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करें। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, सदस्यता अभियान में जो लक्ष्य हमें मिला है उसे मिलकर पूरा करना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को भाजपा के समस्त कार्यकर्ता अपने परिश्रम से नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने भी लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular